Wednesday, June 27, 2018

मुझे किसी से प्यार हुआ - Mujhe Kisi Se Pyar Hua

मुझे किसी से प्यार हुआ
हाँ बता वो कौन है,
गर समझ सको तो समझ लो,
मेरी आँखों में उसकी पहचान है।


फूलों सी है कोमल तितली सी है चंचल,
उसको जब देखूँ दिल में होती है हलचल,
बड़ी ही मासूम है वो नादान है।
मुझे किसी से प्यार हुआ...


लब उसके ऐसे जैसे अधखिली कली,
कभी ऐसे लगे जैसे हो कोई परी,
फूल जैसे बरसें ऐसी मुस्कान है॥
मुझे किसी से प्यार हुआ...


वैसे तो होती है रोज मुलाक़ात,
उससे मैंने कही नहीं दिल की ये बात,
हाल-ए-दिल से मेरे वो अंजान है॥\
मुझे किसी से प्यार हुआ...

No comments:

Post a Comment