भूल नहीं सकते तेरी बातों को,
याद आएगी तन्हा रातों को।
तेरा इठलाना तेरा बल खाना,
जलती धूप में दौड़े चले आना,
आंसुओं को तुमने मोती बना डाला,
झोली में मेरी खुशियों को डाला,
भूल नहीं सकते ....
मेरी बाहों में तेरा समा जाना,
प्यार से देखके तेरा मुस्काना,
याद आता है हमें तेरा तड़पना,
मेरा दूर जाना तेरा विरहा में जलना,
भूल नहीं सकते ....
गर पता होता एक दिन ऐसा आएगा,
हँसते जीवन में अंधेरा लाएगा,
आंसुओं को अपना साथी बनाते,
प्यार को तेरे हम पास नहीं लाते,
भूल नहीं सकते ....
No comments:
Post a Comment